Breaking News

Tuesday, 28 July 2020

हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट की और से की गई केंसर पीड़ित महिला की मदद

                       हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट की और से की गई केंसर पीड़ित महिला की मदद

हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट की ओर से केंसर पीडिता की मदद की गई। ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पोहनी ने बताया कि टीम के एक सदस्य की पत्नी को 1 वर्ष से कैंसर की शिकायत थी। उनके इलाज के लिए टीम द्वारा 7000 रुपये नकद राशि दे कर सहयोग किया गया। साथ ही टीम द्वारा अनवरत सेवा कार्य किया जा रहा है । जिसमें समय समय पर पशु पक्षियों व जीव जंतुओं के भोजन व पानी की व्यवस्था की जा रही है।
Read more ...

Saturday, 11 July 2020

हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट स्वरोजगार योजना का पोस्टर विमोचन किया गया



*हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट स्वरोजगार योजना का पोस्टर विमोचन किया गया*
*हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट की अध्यक्ष पूनम पोहानी ने बताया कि हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट समाज सेवा में पिछले 1 वर्ष से उत्कृष्ट कार्य कर रही है आज हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट 1 साल पूरा हो गया उसी के उपलक्ष में कोरोना वैश्विक महामारी के चलते लंबे लॉकडाउन के बाद लोगों की आर्थिक स्थिति में बदला हुआ है जिसको लेकर लोगों का जो रोजगार है वह छिन गया है हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट की यह योजना आमजन के लिए लाभदाई साबित होगी इस योजना में जो बेरोजगार है हम उनको रोजगार देने की कोशिश करेंगे इस योजना में जो बेरोजगार आवेदन करना चाहता है वह हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट की टीम से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है इस योजना में सभी मेल फीमेल को उनकी योग्यता अनुसार रोजगार दिलवाया जाएगा आज पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे जिनमें रईस खान,खुशी मोहम्मद नासिर,चंद्रा सोलंकी, नेहा जैन ,ललित लालवानी,नवीन मित्तल,सिद्धार्थ जैन,निशा,शिवानी,कुणाल,पियूष, पंकज आदि उपस्थित रहे।
Read more ...

Saturday, 4 July 2020

रक्तदान शिविर की तैयारियों हेतु सभा आयोजित



रक्तदान शिविर की तैयारियों हेतु सभा आयोजित

5 जुलाई को मारवाड़ी युवा मंच जोधपुर मयूरध्वज, अनन्ता योग व आयुर्वेद संस्था, आर आई आई टी व हेल्पिंग हेंड संस्था द्वारा  अनन्ता योग व आयुर्वेद संस्था पावटा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस हेतु उक्त संस्थाओं द्वारा संयुक्त रूप से तैयारियां करने हेतु सभा का आयोजन किया गया। इसमें मायुम जोधपुर मयूरध्वज से शाखा अध्यक्ष दिलीप चांडक, सचिव राजेश वैष्णव, कोषाध्यक्ष ओमेश सोनी, रक्तदान संयोजक वीरेन्द्र राजपुरोहित मौजूद थे। अनन्ता संस्था, आर आई आई टी व हेल्पिंग हेंड संस्था से श्याम भाटी , नरेश सोनी, वंदना परिहार मौजूद रहे।
Read more ...

Friday, 22 May 2020

भूषण कुमार टी-सीरीज प्रस्तुत करत है, गोविन्द बोलो !

भूषण कुमार टी-सीरीज प्रस्तुत करत है, गोविन्द बोलो !

जुबिन नौटियाल टी-सीरीज़ के साथ गोविंद बोलो पर एक भावपूर्ण लेकिन आधुनिक टच लगाते हैं!
टी-सीरीज़ लगातार COVID-19 महामारी के इन परेशान करने वाले दिनों के दौरान भी दर्शकों के लिए म्यूजिक में
सर्वश्रेष्ठ लाती रही है। यह म्यूज़िक लेबल अब "गोविंद बोलो" को जुबिन नौटियाल की आत्मीय आवाज़ में प्रस्तुत
कर रहा है, जुबिन इस पुराने कृष्ण भगवान् के गाने में आज के युग की ध्वनि डाल रहे हैं।
जुबिन ने हाल ही में फिल्म कबीर सिंह के "तुझे कितना चाहे और हम" और मरजावां से "तुम ही आना" सांग की
व्यापक सफलता का जश्न मनाया। उन्होंने देश के सबसे बड़े संगीत लेबल के साथ "मेरी मां" गीत पर सहयोग किया,
जो माताओं के लिए मातृ दिवस पर समर्पित एक विशेष गीत है। जुबिन नौटियाल अब हमें "गोविंद बोलो’ की
आधुनिक रूप में जीवंत प्रस्तुति दे रहे हैं, जो भगवान कृष्ण का एक जयगान है। जुबिन ने इससे पहले भगवान
गणेश की स्तुति के रूप में "गणेश" नामक भक्ति गीत को गाया है ।
सकारात्मकता और आशा के संदेश का प्रसार करते हुए, "गोविंद बोलो" को पंकज नारायण के बोल के साथ, राज आशू
द्वारा कंपोज्ड और आदित्य देव द्वारा प्रोड्यूस्ड, मिक्स्ड और मैनेज किया गया है। जहां यह गीत अभी बन ही रहा
है, लॉक डाउन अवधि के दौरान इस गीत में अंतिम परिवर्तन किए गए थे। गीत के रिलीज़ के लिए इससे बेहतर
समय नहीं हो सकता था, क्योंकि मौजूदा वैश्विक महामारी जैसे चुनौतीपूर्ण समय में अध्यात्म के लिए मुड़ना
स्वाभाविक है।
टी-सीरीज़ के प्रमुख, भूषण कुमार कहते हैं, "एक कलाकार के रूप में जुबिन नौटियाल की पहचान यह है कि वह
अपने म्यूजिक के अंदर बहुत सारी भावनाएं और समर्पण लाते हैं। चाहे वह एक सेड गीत हो या रोमांटिक, अधिकांश
गीत जो जुबिन ने गाए हैं उन्हें हर कोई महसूस कर सकता है। इसीलिए "गोविंद बोलो" उनके लिए एक आदर्श गीत
है। इस गीत में बहुत ज्ञान और जीवंतता है और हम इन कठिन समय के दौरान दर्शकों को प्रोत्साहित और
सकारात्मकता देना चाहते थे।"
इस गीत को स्पेशल क्या बनाता है इस बारे में बात करते हुए जुबिन नौटियाल कहते हैं, "जब राज आशू ने मुझे गीत
भेजा, तो मैं खुद इसे गाता सुन सकता था और मुझे पता था कि इस तरह का एक गीत इस समय की आवश्यकता
थी। दुनिया का डिजिटल होने से पहले पहले लोग भक्तिपूर्वक और भावनात्मक रूप से अधिक झुकाव और जुड़े हुए
थे। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ा, भारतीय संस्कृति की भक्ति और भावनाओं की बहुत सारी प्रामाणिकता खो गई।
लॉकडाउन हमें एक देश के रूप में समय दे रहा है, यह तय करने के लिए कि हम यहां से कहां जाना चाहते हैं और
भक्ति संगीत हमें याद दिलाता है कि हम कौन हैं, यह हमें अपनी जड़ों तक वापस ले जाते हैं और प्रकाश फैलाते हैं।"

वे आगे कहते हैं, "भक्ति संगीत के साथ, आत्मा को छूना आवश्यक है क्योंकि आपके दर्शकों को गीत के साथ एक
सेकंड के लिए भी डिसकनेक्ट नहीं होना चाहिए। भगवान कृष्ण मेरे प्रिय रहे हैं। वह बिंदु जहां अंधेरा और प्रकाश
मिलते हैं, वहां भगवान कृष्ण रहते हैं और वह हमें सही रास्ता दिखाते है। ”
भूषण कुमार की टी-सीरीज़ "गोविंद बोलो ’प्रस्तुत करते है। जुबिन नौटियाल द्वारा गाया और राज आशू द्वारा
कंपोज्ड गीत को आदित्य देव द्वारा प्रोड्यूस्ड, मिक्स्ड और मैनेज किया गया है। इसके लिरिक्स पंकज नारायण ने
लिखे हैं। "गोविंद बोलो" अब टी-सीरीज़ यूट्यूब चैनल पर है।
Read more ...

Friday, 15 May 2020

हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट उम्मीद की एक किरण से लगातार समाज सेवा कार्य किए जा रहे हैं

हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट उम्मीद की एक किरण से लगातार समाज सेवा कार्य किए जा रहे हैं ट्रस्ट की नेशनल प्रेसिडेंट पूनम पोहानी ने बताया कि ट्रस्ट मेंबर द्वारा रोजाना 200 लोगों को खाना वितरित किया जा रहा है और अलग-अलग का जगह पर खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है अभी तक 500 राशन किट का वितरण किया गया है ट्रस्ट प्रेसिडेंट पूनम पोहानी की टीम द्वारा राशन किट की व्यवस्था अभी भी जारी है किसी भी जरूरतमंद परिवार को चाहिए तो वह संपर्क कर सकता है लोकडाउन के चलते ट्रस्ट के मेंबर का बहुत योगदान रहा और हमेशा समाज कार्य में एक अलग पहचान बना चुकी हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट इसी तरह और भी सभी की मदद करती रहेगी बासनी,एम्स, झालामंड ,सांगरिया आदि जगह पर झोपड़ियों में खाना पहुंचाने की व्यवस्था की गई। इनकी सेवा कार्य को देखते हुए शक्ति फिल्म प्रोडक्शन द्वारा पूनम पोहानी को कोरोना महामारी में सेवा करने पर सर्टिफिकेट देकर उनका सम्मान किया गया।
Read more ...

Friday, 24 April 2020

“मैं हर हफ्ते अपनी मां के गाइडेंस में एक नई रेसिपी बना रहा हूं’ यह कहना है ‘बालवीर रिटर्न्‍स’ के देव जोशी का


“मैं हर हफ्ते अपनी मां के गाइडेंस में एक नई रेसिपी बना रहा हूं’ यहकहना है ‘बालवीर रिटर्न्‍स’ के देव जोशी का


सोनी सब का जादुई फैंटेसी शो ‘बालवीर रिटर्न्‍स’ दर्शकों को लगातार अच्‍छाई और बुराई के
संघर्ष के दिलचस्‍प सफर पर ले जा रहा है। सोनी सब के चहेते सुपरहीरो की भूमिका निभा रहे
बेहद शानदार और काबिल कलाकार देव जोशी के साथ उनके बाकी टैलेंटेड को-स्‍टार्स भी अपने
जबर्दस्‍त आउटफिट को बहुत मिस कर रहे हैं। साथ ही उनहें सेट की मस्‍ती भी बहुत याद आ
रही है। ‘बालवीर रिटर्न्‍स’ के सभी कलाकारों को अपनी फैंटेसी की दुनिया में लौटने का बेसब्री से
इंतजार है। लेकिन मौजूदा हालात की गंभीरता को देखते हुए उनका मानना है कि उन्‍हें सुरक्षा
के उपाय करने चाहिये। उन्‍होंने अपने दर्शकों और फैन्‍स से भी ऐसा करने और घर पर रहने
की विनती की है।

देव जोशी उर्फ बालवीर अपने सभी फैन्‍स से कहना चाहते हैं कि घर पर रहें और घर पर रहने
के अपने अनुभव साझा करें। इस समय वे खुद को किस तरह व्‍यस्‍त रख रहे हैं, इस बारे में
बतायें।

अपने रूटीन और घर पर एक्‍सरसाइज करने के महत्‍व के बारे में बताते हुए देव जोशी कहते
हैं, ‘’शूटिंग से यह मिला यह ब्रेक मेरे लिये बहुत जरूरी था। मुझे काम करना पसंद है और सेट
की वो मस्‍ती बहुत याद आती है, लेकिन अपने परिवार के साथ घर पर सुरक्षित रहना किसी
नेमत से कम नहीं। मैं इस भरपूर समय का ज्‍यादा से ज्‍यादा सदुपयोग करने की कोशिश कर
रहा हूं। मैं अपने दिन की शुरुआत योगा से करता हूं, इससे मुझे तरोताजा महसूस होता है। इसके
बाद मैं जमकर नाश्‍ता करता हूं। मैं सारी फिल्‍में भी देख रहा हूं जिनके लिये मैंने सोच रखा
था। साथ ही मैं पॉलिटिक्‍स के बारे में भी किताबें पढ़ रहा हूं, क्‍योंकि मैं पॉलिटिकल साइंस का
स्‍टूडेंट हूं और इस विषय में मेरी काफी दिलचस्‍पी है। हर शाम मैं अपने परिवार के साथ बोर्ड
गेम्‍स खेलकर क्‍वालिटी टाइम बिता रहा हूं।

कुछ नया करने की क्‍या कोशिश कर रहे हैं, इस बारे में देव कहते हैं, ‘’मैं किचन में लगातार
अपनी मां का हाथ बंटा रहा हूं और घर के कामों में उनकी मदद कर रहा हूं। इस दौरान मैंने
कुछ स्‍वादिष्‍ट रेसिपीज भी सीखी है। अभी मुझे कुकिंग करने में काफी मजा आ रहा है और
अपनी मां के बताये अनुसार हम हर हफ्ते नयी रेसिपी बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

अपने फैन्‍स को एक प्‍यारा-सा मैसेज देते हुए देव कहते हैं, “पूरी दुनिया एक मुश्किल दौर से
गुजर रही है, लेकिन मुझे पूरा विश्‍वास है कि हम इस परेशानी से बाहर आ जायेंगे।
सकारात्‍मक बने रहकर और सुरक्षित रहने के सभी जरूरी उपाय अपना कर हम ऐसा कर सकते
हैं।”देखिये, देव जोशी को सुपरहीरो के रूप में ‘बालवीर रिटर्न्‍स‘ में, हर सोमवार से शुक्रवार, रात 8

बजे
केवल सोनी सब पर
Read more ...

Tuesday, 21 April 2020

अंगूरी भाबी के पास &Tv के ‘भाबीजी घर पर हैं’ के सेट पर है 500 ईयररिंग्स का बहुत बड़ा कलेक्शन



अंगूरी भाबी के पास &Tv के ‘भाबीजी घर पर हैं’ के
सेट पर है 500 ईयररिंग्स का बहुत बड़ा कलेक्शन

या

एथनिक ज्वैलरी के लिये अंगूरी भाबी के प्यार की वजह से

बना 500 ईयररिंग्स का कलेक्शन

या

अंगूरी भाबी का कुंदन ज्वैलरी के लिये प्यार
हर किसी के पास किसी खास चीज को लेकर जुनून होता है या फिर खास चीजों को
लेकर उनका प्यार होता है। कुछ को तरह-ंउचयतरह के जूते इकट्ठे करने का शौक
होता है तो किसी को होर्ड फ्रिज मैग्नेट का और कुछ को सिक्के इकट्ठा
करने का। हमारी अपनी अंगूरी भाबी (शुभांगी अत्रे अभिनीत) का भी
किसी भी आम लड़की की तरह ईयररिंग्स इकट्ठे करने का शौक है। अंगूरी
भाबी के रूप में अपने सफर की शुरुआत करते हुए उन्हें चार साल हो चुके हैं
और तब से ही वह ईयररिंग्स इकट्ठी कर रही हैं। छोटे, बड़े, चमकीले,
उनके पास हर तरह की ईयररिंग्स हैं, लेकिन उन्हें खासतौर से कुंदन वर्क वाली
ज्वैलरी ज्यादा पसंद है। शुभांगी को ऐसा लगता है कि कुंदन ज्वैलरी
अंगूरी पर अच्छी लगती है, क्योंकि इससे उसे एथनिक और ट्रेडिशनल लुक मिलता
है।
ईयररिंग्स के अपने बड़े कलेक्शन के बारे में बताते हुए वह कहती हैं,
‘‘टीनएज से ही मु-हजये तैयार होकर काॅलेज जाना पसंद था और तब से ही मु-हजये
कपड़े और एसेसरीज इकट्ठा करने की आदत है। अपने एक्टिंग करियर के दौरान
मु-हजये ज्वैलरी को लेकर अपने प्यार का अहसास हुआ और खासकर ईयररिंग्स को
लेकर। जब मैंने -&tv के ‘भाबीजी घर पर हैं’ की शूटिंग शुरू की तो
ईयररिंग्स को लेकर मेरा प्यार जुनून में बदल गया और मैंने नये पीसेस इकट्ठा
करना शुरू कर दिया। ये ईयररिंग्स को मैंने भारत के अलग-ंउचयअलग हिस्सों में
घूमने के दौरान खरीदी हैं। मु-हजये खासतौर से कुंदन ज्वैलरी बहुत पसंद
है, इसलिये अभी हाल ही में जैसलमेर की ट्रिप के दौरान मैंने ईयररिंग्स की
एक बहुत ही सुंदर जोड़ी ली, जोकि मु-हजये अपने पूरे कलेक्शन में सबसे ज्यादा
पसंद है।’’
ईयररिंग्स के लिये अंगूरी भाबी के ब-सजय़ते जुनून के साथ इस शो ने -ंउचयज्ट पर
हाल ही में 5 शानदार साल पूरे कर लिये हैं। यह शो कानपुर की माॅर्डन
काॅलोनी के पड़ोसियों का खट्टा-ंउचयमीठा रिश्ता दिखाने में कभी पीछे
नहीं रहा है। &Tv के ‘भाबीजी घर पर हैं’ का आगामी एपिसोड दर्शकों को
हंसी के एक और सफर पर ले जाने को तैयार, जहां सीधे-ंउचयसादे मनमोहन तिवारी एक
भैंस से शादी करने वाले हैं। अपनी मां और अनिता के जोर देने पर तिवारीजी
एक भैंस से शादी करने को तैयार हो जाते हैं। ऐसा करने पर अंगूरी मां बन
पायेगी और विभूति और अनिता को विभूति के मौसाजी से 50 करोड़ रुपये
मिलेंगे। क्या तिवारी की शादी भैंस से हो पायेगी? क्या अनिता और विभूति
को 50 करोड़ रुपये मिल पायेंगे?

इस सिरफिरे माॅर्डन काॅलोनी में क्या होता है यह जानने के लिये
देखिये, ‘भाबीजी घर पर हैं’ हर सोमवार-ंउचयशुक्रवार, रात 10.30 बजे केवल

&TV पर

Read more ...
Designed By Published Rajawat Technology