Breaking News

Friday, 24 April 2020

“मैं हर हफ्ते अपनी मां के गाइडेंस में एक नई रेसिपी बना रहा हूं’ यह कहना है ‘बालवीर रिटर्न्‍स’ के देव जोशी का


“मैं हर हफ्ते अपनी मां के गाइडेंस में एक नई रेसिपी बना रहा हूं’ यहकहना है ‘बालवीर रिटर्न्‍स’ के देव जोशी का


सोनी सब का जादुई फैंटेसी शो ‘बालवीर रिटर्न्‍स’ दर्शकों को लगातार अच्‍छाई और बुराई के
संघर्ष के दिलचस्‍प सफर पर ले जा रहा है। सोनी सब के चहेते सुपरहीरो की भूमिका निभा रहे
बेहद शानदार और काबिल कलाकार देव जोशी के साथ उनके बाकी टैलेंटेड को-स्‍टार्स भी अपने
जबर्दस्‍त आउटफिट को बहुत मिस कर रहे हैं। साथ ही उनहें सेट की मस्‍ती भी बहुत याद आ
रही है। ‘बालवीर रिटर्न्‍स’ के सभी कलाकारों को अपनी फैंटेसी की दुनिया में लौटने का बेसब्री से
इंतजार है। लेकिन मौजूदा हालात की गंभीरता को देखते हुए उनका मानना है कि उन्‍हें सुरक्षा
के उपाय करने चाहिये। उन्‍होंने अपने दर्शकों और फैन्‍स से भी ऐसा करने और घर पर रहने
की विनती की है।

देव जोशी उर्फ बालवीर अपने सभी फैन्‍स से कहना चाहते हैं कि घर पर रहें और घर पर रहने
के अपने अनुभव साझा करें। इस समय वे खुद को किस तरह व्‍यस्‍त रख रहे हैं, इस बारे में
बतायें।

अपने रूटीन और घर पर एक्‍सरसाइज करने के महत्‍व के बारे में बताते हुए देव जोशी कहते
हैं, ‘’शूटिंग से यह मिला यह ब्रेक मेरे लिये बहुत जरूरी था। मुझे काम करना पसंद है और सेट
की वो मस्‍ती बहुत याद आती है, लेकिन अपने परिवार के साथ घर पर सुरक्षित रहना किसी
नेमत से कम नहीं। मैं इस भरपूर समय का ज्‍यादा से ज्‍यादा सदुपयोग करने की कोशिश कर
रहा हूं। मैं अपने दिन की शुरुआत योगा से करता हूं, इससे मुझे तरोताजा महसूस होता है। इसके
बाद मैं जमकर नाश्‍ता करता हूं। मैं सारी फिल्‍में भी देख रहा हूं जिनके लिये मैंने सोच रखा
था। साथ ही मैं पॉलिटिक्‍स के बारे में भी किताबें पढ़ रहा हूं, क्‍योंकि मैं पॉलिटिकल साइंस का
स्‍टूडेंट हूं और इस विषय में मेरी काफी दिलचस्‍पी है। हर शाम मैं अपने परिवार के साथ बोर्ड
गेम्‍स खेलकर क्‍वालिटी टाइम बिता रहा हूं।

कुछ नया करने की क्‍या कोशिश कर रहे हैं, इस बारे में देव कहते हैं, ‘’मैं किचन में लगातार
अपनी मां का हाथ बंटा रहा हूं और घर के कामों में उनकी मदद कर रहा हूं। इस दौरान मैंने
कुछ स्‍वादिष्‍ट रेसिपीज भी सीखी है। अभी मुझे कुकिंग करने में काफी मजा आ रहा है और
अपनी मां के बताये अनुसार हम हर हफ्ते नयी रेसिपी बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

अपने फैन्‍स को एक प्‍यारा-सा मैसेज देते हुए देव कहते हैं, “पूरी दुनिया एक मुश्किल दौर से
गुजर रही है, लेकिन मुझे पूरा विश्‍वास है कि हम इस परेशानी से बाहर आ जायेंगे।
सकारात्‍मक बने रहकर और सुरक्षित रहने के सभी जरूरी उपाय अपना कर हम ऐसा कर सकते
हैं।”देखिये, देव जोशी को सुपरहीरो के रूप में ‘बालवीर रिटर्न्‍स‘ में, हर सोमवार से शुक्रवार, रात 8

बजे
केवल सोनी सब पर

No comments:

Post a Comment

Designed By Published Rajawat Technology