आलीशान ने बाॅल बेडमिन्टन में नेपाल में जीता गोल्डदेश का बढाया मान, जोधपुर रेल्वे स्टेशन पर हुआ जोरदार स्वागत मदरसा क्रिसेन्ट पब्लिक स्कूल में पीटीआई पद पर है कार्यरत जोधपुर 09 फरवरी। बाॅल बैडमिन्टन फेडरेशन ओफ नेपाल की ओर से नेपाल के विराट नगर की मदर टेरेसा स्कूल में आयोजित हुए इंडो-नेपाल बाॅल बैडमिन्टन अन्तर्राष्ट्रीय टेस्ट सीरीज में आलीशान बेगम ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नेपाल की टीम को 35-20 के स्कोर से पराजित कर, सभी छः मैचो पर जीत दर्ज करते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाया। जोधपुर बाॅल बेडमिन्टन संघ के महासचिव शैलेन्द्र शर्मा व कोच मेहबूब खान ने बताया आलीशान जोधपुर की एकमात्र खिलाडी है जो भारतीय बाॅल बैडमिन्टन टीम में चुनी गई है। इस बेटी ने विदेश में जाकर भारत का मान बढाया। साथ ही अन्य बाॅल बैडमिन्टन खिलाडियों के लिए विशेषकर बालिकाओं के लिए खुद को आदर्श के तौर पर पेश किया।आलीशान ने बताया कि नेपाल में बाॅल बैडमिन्टन के मिक्सड डबल्स में मेरा फस्र्ट स्कोर रहा और मैं बेस्ट प्लेयर अवार्ड से सम्मानित हुई। मेरा आगे का लक्ष्य और सपना है कि वर्ष 2020 में फ्रांस में होने वाले इन्टरनेशनल बाॅल बैडमिन्टन टूर्नामेन्ट में एवं भविष्य में ओलम्पिक में भी मैं देश के लिए गोल्ड ला सकूं।जोधपुर के लायकान निवासी रेल्वे स्टेज इंस्पेक्टर गुलजार अहमद व गृहणी कुदशिया खानम की 23 वर्षीय पुत्री आलीशान 8 सदस्य परिवार में चैथे नम्बर की पुत्री है। ये अपनी इस जीत का श्रेय परिवार, कोच, अपने बिजनसमेन पति गुलाम साबिर व ससुराल के सहयोग को देते हुए कहती है कि लड़किया को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बहुत अवसर है बस जरूरत है आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत की।
#rj19live #goldmedalist #jodhpur #rajasthan #sport #rajasthannews #jodhpurNews #rajasthaniComedy #muslimSchool #maujuniversity #news #livenews #factnews #youtubeNews #update #jionews #modiji
जोधपुर मारवाड़ की तमाम खबरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करे ओर पास मैं दिए गए बेल आईकन पर प्रेस करे लेटेस्ट अपडेट लेने के लिए घन्यवाद।
----------------------------------
Like Facebook Page https://www.facebook.com/RJ19Live/
----------------------------------
Like instagram Page https://www.instagram.com/rj19_live/
----------------------------------
Subscribe Our Channel https://www.youtube.com/c/RJ19Live
-----------------------------------
Check Out This Site https://rj19live.blogspot.com/
No comments:
Post a Comment