Breaking News

Friday, 1 March 2019

पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन को भारत को सौंपा, देश में खुशी की लहर


पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन को भारत को सौंपा, देश में खुशी की लहर


  • विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी
  • पाकिस्तान ने अभिनंदन को सौंपा
  • अभिनंदन Pok में F-16 विमान को खदेड़ते समय पाकिस्तानी कब्जे में चले गए थे
  • भारत ने अभिनंदन को छोड़ने के लिए पाक पर बनाया था दबाव

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के शूरवीर अभिनंदन भारत लौट आए। वायुसेना के एयर वाइस मार्शल आर जी के कपूर ने अभिनंदन का स्वागत किया। इस दौरान अभिनंदन के परिवार के लोग भी वहां मौजूद रहे। भारत की ओर से बनाए गए दबाव के सामने झुकते हुए पाकिस्‍तान ने अभिनंदन को रिहा करने का फैसला किया। इस्लामाबाद से भारतीय ग्रुप कैप्टन जेडी कुरियन अभिनंदन को लेकर भारत आए। अभिनंदन Pok में F-16 विमान को खदेड़ते समय पाकिस्तानी कब्जे में चले गए थे। थोड़ी देर में वायुसेना के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
लोगों ने ढोल नगाड़े के साथ उनका स्वागत किया
भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन भारत आ गए हैं। उनके स्वागत के लिए वाघा बॉर्डर सजकर तैयार है। लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। पाकिस्तान की ओर से बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी खत्म होने के बाद अभिनंदन को सौंपा गया। इससे पहले अभिनंदन का मेडिकल चेकअप किया गया। उसके बाद अभिनंदन को सौंपा गया।
Live Updates:
पाकिस्तान ने अभिनंदन को भारत को सौंपा
परिवार और अधिकारी भी मौके पर मौजूद
ढोल नगाड़ों के साथ लोगों ने किया स्वागत
बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
तमिलनाडु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अभिनंदन पर गर्व

No comments:

Post a Comment

Designed By Published Rajawat Technology