Breaking News

Tuesday, 12 March 2019

जोधपुर सेनेट्री पाइप || फीटिंग वर्कर्स यूनियन || द्वारा अन्तराष्ट्रीय प्...


     पलम्बर्स यूनियन के सदस्य मोहम्मद साजिद बेलिम ने बताया कि 11 मार्च को हर वर्ष होने वाले अन्तराष्ट्रीय प्लम्बर दिवस के उपलक्ष् में स्नेह मिलन समारोह रखा गया,जिसमे जोधपुर के करीब 2000 पलम्बर्स व्यापार से जुड़े लोग एकत्रित हुए,इस मौके पर मनोरंजन के लिए संगीत संध्या रखी गयी गायकों ने अपनी अदायगी से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया और कुछ पलम्बर्स भाइयो ने अपने हुनर को आजमाया जिसमे किसी ने गाना गाया तो किसी ने डांस किया,इस कार्यक्रम में सेनेट्री का काम करने वाले बुजुर्ग जिनकी उम्र 60 से अधिक है उनका सम्मान किया गया इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शहर विधायिका मनीषा पंवार उपस्थित रहे,उन्होंने अपने उद्धबोदन में कहा कि इस तरह का आयोजन करना एक अनूठी पहल है ताकि पलम्बर्स व्यापारियों का मेल जोल बढ़े और इस व्यापार को बढ़ावा मिल सके,महिला होने के नाते मुझे पता है कि घर मे पाइप फीटिंग से जुड़ी समस्या महिलाओं को ज्यादा होती है पुरुष तो अपने काम पर चले जाते है इसलिए पलम्बर्स का काम महिलाओं से ज्यादा होता है। 

    आगामी अप्रैल माह में पलम्बर्स यूनियन की और से एक क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसमें पलम्बर्स व्यापार से जुड़े लोग हिस्सा लेंगे ,मनीषा पंवार द्वारा ट्रॉफी का अनावरण एंव पोस्टर विमोचन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन वसीम अख्तर एंव रफीक बेलिम ने किया। इस कार्यक्रम में पलम्बर्स यूनियन के पदाधिकारियो का विशेष सहयोग रहा जिनमे राजा भाई, मुन्ना भाई, महेंद्र जी,लियाकत सैयद, हाकम भाई, सहजाद भाई, अकरम भाई, सुखदेव जी,गजेंद्र जी,इस्लामुद्दीन जी,अरशद भाई, नईम खिलजी,सरफराज भाई, अनवर भाई, खलील भाई, सद्दाम भाई आदि का सहयोग रहा।

#rj19live #workers #jodhpur #pulmber #majdurwarg #rajasthan

जोधपुर मारवाड़ की तमाम खबरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करे ओर पास मैं दिए गए बेल आईकन पर  प्रेस करे लेटेस्ट अपडेट लेने के लिए घन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

Designed By Published Rajawat Technology