मारवाड़ी युवा मंच जोधपुर मयूरध्वज की ओर से स्वर्गीय अशोक जी बाकलीवाल की पुण्य स्मृति में चिकित्सा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। अध्यक्ष नेहा जैन ने बताया कि इस आयोजन में सात अलग अलग तरीके के निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर लगेंगे। जिसमें डायबिटीज व दांत परामर्श, शिविर महिला रोग परामर्श शिविर, हीलिंग मेडिटेशन परामर्श शिविर, एलोपैथी परामर्श शिविर, दांत व नेत्र जांच शिविर, आयुर्वेदिक परामर्श शिविर, होम्योपैथी परामर्श व रक्तदान शिविर इत्यादि शिविर लगेंगे। आज दिनांक 27 मई को पहला शिविर डायबिटीज व दांत परामर्श शिविर सामुदायिक भवन, जाटावास, महामन्दिर में लगाया गया। यह शिविर ओरैकल, द ओरल मिरेकल सेंटर के डॉक्टर घनश्याम जांगिड़ के सहयोग में लगाया गया जिन्होंने दातों का परिक्षण किया। इस शिविर में जेसीआई जोधपुर महानगर एलाइट संस्था द्वारा लोगों की डायबिटीज जांच की गई। इस शिविर में रोबिन हुड आर्मी जोधपुर ने प्रबंधकीय सहयोग दिया। आज के शिविर के संयोजक ओमेश सोनी ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच जोधपुर मयूरध्वज एक ही संदेश देता है युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति, जिसके तहत संस्था यह संदेश देना चाहती है कि सभी स्वस्थ रहें इसी तहत निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर लगाए जा रहे हैं। शाखा से दिलीप चांडक, अनुश्री व्यास, रश्मि जैन, यशोदा राजपुरोहित, पूनम पोहानी आदि सदस्य उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment