मारवाड़ी युवा मंच जोधपुर मयूरध्वज की ओर से स्वर्गीय अशोक जी बाकलीवाल की पुण्य स्मृति में चिकित्सा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। अध्यक्ष नेहा जैन ने बताया कि इस आयोजन में 27 मई से 2 जून तक अलग अलग तरीके के निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर लगाएं जा रहे हैं। आज 30 मई को मेडिपल्स हॉस्पिटल के सहयोग से एलोपैथी परामर्श शिविर डाबी केंद्र प्रताप नगर में लगाया गया। ऑर्थोपेडिक, फिजिशियन, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर आदि जाँचे की गई। साथ ही फेमिना वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग दिया गया। फेमिना सदस्य अध्यक्ष रश्मि चौहान, पूनम पोहानी, स्नेहा भंडारी व सुमित गर्ग द्वारा अंगदान जागरूकता कार्यक्रम के तहत अंगदान के फॉर्म भर मरणोपरांत अंगदान करने की शपत ली।रोबिन हुड आर्मी का सहयोग रहा। शाखा से दिलीप चांडक, रश्मि जैन, यशोदा राजपुरोहित, पूनम पोहानी, राजेश मंत्री, प्रियंका माथुर, मधुसूदन सोनी, दिनेश राठी , भरत सोनी , अनिल माहेश्वरी आदि सदस्य उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment