Breaking News

Monday, 27 May 2019

*रोजा इफ्तार में दिखी हिन्दु-मुस्लिम कौमी एकता की झलक*


*रोजा इफ्तार में दिखी हिन्दु-मुस्लिम कौमी एकता की झलक*
*कौमी एकता एवं सद्भावना की प्रेरणा के तहत मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन कार्य करने वाले सभी समुदायों के स्टाफ की ओर से हुआ आयोजन*

        *जोधपुर 25 मई। ‘हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई हम सब है भाई-भाई‘, इसी पंक्ति को सही रूप में साक्षात् होने देखने का अवसर मिला। मौका था, कौमी एकता एवं सद्भावना की प्रेरणा के तहत, मौलाना आज़ाद विश्वविद्यालय एवं मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी जोधपुर के अधीन कार्य करने सभी शैक्षिक एवं कल्याणकारी संस्थाओं के सभी समुदायों के स्टाफ की ओर से शनिवार को कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद मुस्लिम स्कूल कैम्पस में आयोजित हुए भव्य रोजा इफ्तार कार्यक्रम का।*
        *इस कार्यक्रम सभी समुदायों के लोगों ने एक साथ एक पंक्ति में बैठकर, हिन्दु स्टाफ ने मुस्लिम स्टाफ को रोजा खुलवाया। रोजे इफ्तार के बाद मौलाना आबिद ने सामुहिक नमाज पढाई और नमाज व दुआ के बाद करीब पांच सौ लोगों ने बैठकर एक साथ सामुहिक भोजन किया।*
       *मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष पद्मश्री अख्तरूल वासे ने इफ्तार से पूर्व देश व दुनिया में कौमी एकता, अखंड़ता व भाईचारे, शान्ति व खुशहाली की दुआ कराई। सभी लोगों ने एक साथ सभी व्यवस्थाओं में सराहनीय सहयोग किया।*
       *कार्यक्रम में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सईद अंसारी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष संगीता बेनिवाल, समाजसेवी इकबाल बैण्ड बाॅक्स, बीजेपी सदस्य गुलजार अहमद, सनवर अब्बासी, रफीक लौहार, आसिफ अंसारी, जेएनवीय क्रीडामण्डल सचिव डाॅ अमनसिंह सिसोदिया, डाॅ अभिनव राठौड, डाॅ सोहन किशन जोशी, जेएनवीयू बीएड विभाग के डायरेक्टर डाॅ योगेश शर्मा, काबरा काॅलेज के प्रोफेसर डाॅ ओपी शर्मा,  डाॅ लक्ष्मण सिंह राठौड, डाॅ डीआर भटनागर, वरिष्ठ पत्रकार मुईनउलहक, सुभाष भटनागर, यासीन फारूकी, मोहम्मद मुईनुद्दीन एवं सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य शब्बीर अहमद खिलजी, मोहम्मद अतीक, अध्यक्ष अबादुल्लाह कुरैशी, सचिव निसार अहमद खिलजी, उपाध्यक्ष मोहम्मद अली चुंदडीगर, सदस्य मोहम्मद इस्हाक, हनीफ लोहानी, हारून खान, रिडमल खान मेहर, मोहम्मद साबिर, अहमद अली शेख, जुगनू खान, मोहम्मद आसिफ, संस्थान प्रधान मोहम्मद अमीन, डाॅ इमरान खान पठान, डाॅ सलीम अहमद, डाॅ सपना सिंह राठौड, डाॅ श्वेता अरोड़ा, जितेन्द्र खत्री, मनीश माथुर, मुजीब अहमद काजी, इंतिखाब आलम, शमीम शेख, जेबा नाज, फरजाना चैहान, उम्मे कुलसुम, मोहम्मद अरशद, अयाज अहमद, सादिक अहमद फारूकी, जुगनू खान, हाॅस्टल वार्डन बरकत खान सहित सभी स्टाफगण का विशेष सहयोग रहा।*
     *संचालन अब्दुल्लाह खालिद ने किया। धन्यवाद निसार अहमद खिलजी ने ज्ञापित किया।*

No comments:

Post a Comment

Designed By Published Rajawat Technology