आज कि शाम मारवाड़ी युवा मंच जोधपुर मयूरध्वज द्वारा महात्मा गांधी अस्पताल ब्लड बैंक के सयुंक्त तत्वावधान में रक्तदान महादान विषय पर गणेश मंदिर रातानाड़ा में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई। इस नाटक का निर्देशन राहुल बोरा द्वारा किया गया। व प्रस्तुति मारवाड़ी युवा मंच की टीम द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ राजश्री बेहरा जी व टीम भी मौजूद थी। उनके द्वारा रक्तदान की आवश्यकता, रक्तदाता के गुण, रक्तदान की मेहता आदि विषय पर लोगो से वार्तालाप किया, साथ ही मौजूद लोगों की भ्रांतियों का भी निवारण किया। मंच के रक्तदान संयोजक ओमेश सोनी ने बताया कि मंच द्वारा समय समय पर रक्तदान पर इस तरह के कार्यक्रम व संगोष्टी रखवाई जाती है। अध्यक्ष नेहा जैन ने बताया कि जल्द ही मंच द्वारा इस वर्ष का तीसरा रक्तदान शिविर लगवाया जाएगा। मंच की और से कार्यक्रम में मनीष सोनी, अनुश्री व्यास, रश्मि जैन, मोहित गोयल, दिप्ति जैन, पूनम पोहानी, भरत सोनी आदि सदस्य मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment