Breaking News

Sunday, 2 June 2019

मारवाड़ी युवा मंच जोधपुर मयूरध्वज की ओर से स्वर्गीय अशोक जी बाकलीवाल की पुण्य स्मृति में चिकित्सा सप्ताह का आयोजन किया गया।




मारवाड़ी युवा मंच जोधपुर मयूरध्वज की ओर से स्वर्गीय अशोक जी बाकलीवाल की पुण्य स्मृति में चिकित्सा सप्ताह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में अलग अलग तरीके के निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर लगवाए गए। अध्यक्ष नेहा जैन ने बताया कि आज होमयोपेथी शिविर के साथ ही सूरत घटना हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ये शिविर उत्तराखंड जन उत्थान समिति के सहयोग से लगाया गया। समिति से संजीव सिंह रावत अध्यक्ष, आनंद सिंह बिष्ट, महासचिव; खुशी राम गौड़, कोषाध्यक्ष; नत्थी सिंह बिष्ट, संयोजक; श्रीमती यशोदा नेगी, कार्यकारिणी सदस्या ,पुष्पा रावत, सुनील जोशी आजीवन सदस्य, मनबर सिंह रावत, आजीवन सदस्य आदि मौजूद थे। इस शिविर में चिकित्सकीय सेवाएं डॉ अर्जुन राजपुरोहित व डॉ काजल वर्मा द्वारा दी गई। साथ ही जयपुर से पधारे एम आर प्रमोद जी द्वारा निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।इस शिविर में रोबिन हुड आर्मी जोधपुर ने प्रबंधकीय सहयोग दिया। संस्था संरक्षक उम्मेद राज जैन ने बताया कि मयूरध्वज शाखा गत वर्ष ही गठित हुई है। और 1 वर्ष के भीतर ही ऐसा आयोजन सराहनीय है। शाखा से पूनम पोहानी, स्नेहा भंडारी, रश्मि जैन, दीप्ति जैन, ओमेश सोनी, पंकज जी, सुरेश जी , यशोदा राजपुरोहित आदि सदस्य मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Designed By Published Rajawat Technology