Breaking News

Saturday, 27 July 2019

जोधपुर। हेल्पिंग पीपल टस्ट के तत्वावधान में शनिवार को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 16 स्थित लवकुश बाल विकास केन्द्र तथा गायत्री बालिका गृह में सेवा कार्यो की गतिविधियों को अंजाम दिया



जोधपुर। हेल्पिंग पीपल टस्ट के तत्वावधान में शनिवार को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 16 स्थित लवकुश बाल विकास केन्द्र तथा गायत्री बालिका गृह में सेवा कार्यो की गतिविधियों को अंजाम दिया। इस मौके पर संस्था के पचास से ज्यादा सदस्यों ने अपनी सेवाएं दी। 
संस्थान की नेशनल प्रेसीडेंट पूनम पोहानी ने बताया कि हेल्पिंग पीपल की जोधपुर शाखा की अध्यक्ष दीपा सोनी की अगुवाई में आज नवजीवन संस्थान में विभिन्न सेवा कार्यो की गतिविधियों को अंजाम दिया गया। इसके तहत सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन तथा शाम का भोजन संस्थान की तरफ से बालक बालिकाओं को मुहैया करवाया गया। इसके अलावा संस्थान के सभी सदस्यों ने लवकुश बाल विकास केन्द्र और गायत्री बालिका गृह का अवलोकन भी किया। इस मौके पर संस्थान एस आर अहमद, जितेन्द्र पंवार, वसीम अख्तर, फिरोज खान, हरीश देवनानी, नेहा जैन, नेहा गहलोत, स्नेहा, चीकू प्रजापत, सुरेश वैष्णव, विजेन्द्र शर्मा, अनिल, लीला चौधरी, अर्पणा शर्मा, अंकिता शर्मा,सनवर, मुस्कान, शोभा बोराणा, पीयूष, पंकज, सौरभ बिश्नोई आदि  मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Designed By Published Rajawat Technology