Breaking News

Tuesday, 30 July 2019

लॉयन्स क्लब जोधपुर श्रद्धा का पदस्थापना समारोह हुआ आयोजित, नए सदस्यों को दिलवाई गई शपथ



लॉयन्स क्लब जोधपुर श्रद्धा का पदस्थापना समारोह हुआ आयोजित, नए सदस्यों को दिलवाई गई शपथ



निःशुल्क सेवा देने वाले 14 डॉक्टरों को किया सम्मानित
जोधपुर। लॉयन्स क्लब जोधपुर श्रद्धा का पदस्थापना समारोह आयोजित किया गया। क्लब सचिव दुर्गा चौधरी ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि प्रान्तपाल लॉयन अशोक ठाकुर मील, विशिष्ट अतिथि डॉ डी एस चौधरी एंव पदस्थापना अधिकारी पूर्व प्रान्तपाल लॉयन सुरेश गोयल, प्रान्त संयोजक एम जे एफ लॉयन अरुणा चौधरी ने क्लब के नए पदाधिकारियो मे अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह चौधरी, कोषाध्यक्ष मीरा चौधरी, सचिव इंदु चौधरी एंव समस्त कार्यकारिणी को अपने पद की शपथ दिलाई तथा क्लब के सेवा कार्यो के बारे मे बताया और सभी को कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर क्लब के 35 नए सदस्यों को भी शपथ दिलवाई।
इसी कार्यक्रम मे क्लब मे निःशुल्क सेवा देने वाले 14 डॉक्टर को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों एंव पदाधिकारियो ने क्लब के 6 वे स्थापना समारोह के उपलक्ष्य में केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी। क्लब के चार्टर सदस्य अरुणा चौधरी, राजीव सिवाच, रामदीन, संतोष चौधरी, डॉ मोहनराम लटियाल, उषा राजपुरोहित को सम्मानित किया गया।

क्लब के कार्यो के बारे में दी जानकारी
क्लब की पूर्व सचिव लॉयन दुर्गा चौधरी ने गत वर्ष क्लब द्वारा की गई सेवा गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा देकर सभी को क्लब के कार्यो से अवगत करवाया।
वही क्लब की पूर्व अध्यक्षा लॉयन अमिता चौधरी ने सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रान्तपाल लॉयन अशोक ठाकुर मील, विशिष्ट अतिथि डॉ डी एस चौधरी एंव पूर्व प्रान्तपाल सुरेश गोयल ने क्लब के सभी सदस्यों ने पूरे प्रान्त में किए गए सेवा कार्यो के लिए लॉयन ऑफ ईयर का पुरस्कार लॉयन अरुणा चौधरी को दिया।

No comments:

Post a Comment

Designed By Published Rajawat Technology