सिंधी हास्य नाटक 22 को टाउन हॉल में
जोधपुर :न्यू सिंधु आर्ट अकादमी मुंबई के कलाकार नीरू आसरानी के निर्देशन में सिंधी नाटक पीउ हैरानु पुटु परेशानु (बाप हैरान बेटा परेशान) व्यंग्य और हास्य से परिपूर्ण जोधपुर सिंधी कल्चरल सोसायटी द्वारा 22 सितंबर 2019 रविवार के दिन सायं 7:30 बजे टाउन हॉल में प्रस्तुत किया जाएगा ! संयोजिका भारती धनवानी ने बताया इस नाटक में रोचक घटनाक्रम और सटीक व्यंग्य के माध्यम से हास्य की स्थितियों से दर्शकों को मनोरंजन के साथ साध ठहाके मारने को मजबूर करने वाले इस इस नाटक की अवधि लगभग 2 घंटे 20 मिनट है। इसमें दिखाया गया कि कैसे एक पिता को बेटे की फिक्र होती है और वह बहू ढूंढने के लिए किसी भी लड़की को पसंद करता-फिरता है। कई बार ऐसा भी हो जाता है कि वह बहू के चक्कर में अपने लिए गर्लफ्रेंड भी तलाशता रहता है। अध्यक्ष अशोक कृपलानी ने बताया कि टाउन हॉल में प्रवेश निशुल्क रखा गया है।

No comments:
Post a Comment