हैल्पिंग पीपल ट्रस्ट ने शुरू किया नि शुल्क पार्लर कोर्स
जोधपुर। अखिल भारत वर्ष में सेवा कार्यों के लिये संकल्पित हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट की ओर से आज महिलाओ के लिये फ्री पार्लर कोर्स का शुभारंभ किया गया। इस 2 मासिक कोर्स का आयोजन न्यू ग्लैमर पार्लर मधुबन बासनी में किया जाएगा। जिलाध्यक्ष दीपा सोनी ने बताया कि ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पोहनी के मुख्य आतिथ्य तथा राष्ट्रीय सचिव एस आर अहमद की विशेष आतिथ्य में शुरू हुए 60 दिवसीय इस पार्लर कोर्स के जरिये महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा ताकि वे अपने पैरों पर खड़ीं हो सके। यह कोर्स पूर्णतः नि शुल्क है। कार्यक्रम में पीयूष, पंकज, अनुश्री, ओमेश सोनी, नेहा जैन, पंकज मेवाड़ा, शोभा,फ़िरोज़ खान,सोहन बिश्नोई आदि मौजूद थे। इसके पश्चात टीम द्वारा मन्नत नशा मुक्ति केंद्र में सेवा दी गई। जहाँ संस्था द्वारा वहाँ के सदस्यों हेतु केले व बिस्किट दिए गए।

No comments:
Post a Comment