Breaking News

Tuesday, 17 September 2019

बेलेट पेपर से चुनाव सम्पन्न, शीघ्र करेंगे कार्यकारीणी का चुनाव 15-11-2019


आबिद हुसैन अध्यक्ष नियुक्त
बेलेट पेपर से चुनाव सम्पन्न, शीघ्र करेंगे कार्यकारीणी का चुनाव

जोधपुर 16 सितम्बर। जुमले पंचायत कौम कांठे वाले लौहारान जोधपुर के सदर (अध्यक्ष) के चुनाव तीन साल के लिए शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुये। 
          चुनाव कमेटी के निर्वाचन अधिकारी अब्दुल सलीम इंजीनियर ने बताया कि जोधुपर शहर में मण्ड़ोर से चाौखा गांव और आस-पास के क्षेत्र में फैले हमारे समाज के सभी लोगों की सबसे पहले जनगणना कराई गई। जनगणना के आधार पर सम्मिलित हुये सभी लोगों की एक राय से जोधुपर के हज हाउस में रविवार पन्द्रह सितम्बर को प्रातः नौ से शाम पांच बजे तक कौम के चार जिम्मेदार व्यक्तियों के बीच अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराये गये। 
  इस चुनाव के लिए उम्मीदवार के तौर पर अब्दुल सलीम चुनाव चिन्ह घडी, आबिद हुसैन उर्फ गोरू भाई चुनाव चिन्ह मोबाईल, अहमद हुसैन चुनाव चिन्ह किताब व इलियास हुसैन चुनाव चिन्ह बैग थे। साथ ही मतदान केन्द्र पर नोटा का भी प्रावधान रखा गया। इस चुनाव में पांच बुथ बनाये गये। सभी मतदान बेलेट पेपर से दिये गये। मतदान के तुरन्त पश्चात वोटो की गिनती हुई। जिसमें चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी अब्दुल सलीम से आबिद हुसैन 151 मतो से विजयी घोषित किये गये।
नव निर्वाचित अध्यक्ष आबिद हुसैन ने सभी को धन्यवाद देते हुए कौम की तरक्क़ी के लिए हर सम्भव कोशिश करने का वादा किया और शीघ्र कार्यकारीणी गठन करने का एलान किया। 
चुनाव कमेटी के कोषाध्यक्ष अब्दुल जावेद ने कहा कि चुनाव के सफल आयोजन में चुनाव कमेटी सचिव रज्जाक जिन्दरान, भूरजी सामारिया, डाॅ रईस, साबिर भाटी, फारूक सांखला, ताजुद्दीन मोम, वारिस जिन्दरान, मोहम्मद उमर सामरिया, अरशद जिन्दरान, पप्सा जिन्दरान, ताहिर राजावत, जमालुद्दीन, हाजी इस्लामुद्दीन, जब्बार भाटी, शराफत हुसैन, मोहम्मद हन्नान, जावेद राजावत, मोहम्मद अली चाौहान, साकिर सामरिया, शकील ताजावत, इमरान सामरिया, फिरोज सामरिया, अकबर राजावत, आरिफ जिन्दरान, साबिर भाटी, अब्दुल जब्बार, वारिस जिन्दरान, साबिर सामरिया, सोहेल सामारिया, अबुबकर, अय्यूब ताजावत, मोहम्मद अली, युसुफ लाड़ावत, टीपू सुल्तान, इमरान सांखला, नदीम लाड़ावत, रशीद जिंदरान, हाकिम चाौहान, मोहम्मद कासिम, नज़ीबुल्लाह, साकिब सामारिया, रहमान, इस्हाक सामरिया, खालिद, शहबाज, आरिफ लाडावत, जफर राजावत, युसुफ लाड़ावत, हमीद जिन्दरान, साहिल जिन्दरान, मोहम्मद सराज, साहिल जिन्दरान, चांद मोहम्मद, फैजान अहमद, दानिश सामरिया सहित कौम के सभी बुजुर्गो व युवाओं का विशेष सहयोग रहा। 
         चुनाव कमेटी के अध्यक्ष सदरूदीन सामरीया ने चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए सभी सहयोगियों का शुक्रिया अदा किया।

No comments:

Post a Comment

Designed By Published Rajawat Technology