2 दिवसीय एलीट लाइफस्टाइल एक्सहिबिशन का शुभारंभ
जोधपुर के एलीट लाइफस्टाइल एक्सहिबिशन का होटल सिक्स सेंस में हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट के सहयोग से 2 दिवसीय मेघा एक्सहिबिशन का आयोजन हो रहा है। इसके प्रथम दिन में संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पोहानी , जिला अध्यक्ष दीपा सोनी, एंकर शिल्पा नेगी , रतन माहेश्वरी समाज सेवी, समाज सेवी नीलम मूंदड़ा , समाज सेवी दिलीप चांडक, समाज सेवी खुशी इंदौर, उद्यमी नितिन अरोड़ा आदि का सहयोग रहा। इसके अंतर्गत नागौर, बालोतरा, जोधपुर आदि स्थानों से विभिन्न सामानों की स्टाल्स लगाई गई है। खरीदारी का काफी उत्साह रहा। अध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आय समाज सेवा में लगाई जाएगी। यह एक्सहिबिशन 27 सितंबर को भी लगाई जाएगी। जिसका समय सुबह 10 बजे- शाम 7 बजे है।


No comments:
Post a Comment