समाज सेवा में अग्रिणी हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट की और से मथुरा दास माथुर अस्पताल में किडनी की बीमारी से भर्ती लाला राम की आर्थिक स्थिति सही नही होने पर को 6000/- की आर्थिक मदद की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पोहानी ने बताया कि उक्त मरीज़ की पत्नी विकलांग हैं तथा 2 छोटे छोटे बच्चे है। जब संस्था के पास ये केस आया तो संस्था ने क्षणिक भर भी देर न करते हुए यह सहायता की। साथ ही आश्वासन दिलाया कि जितनी हो सके सहायता की जाएगी।

No comments:
Post a Comment