Breaking News

Saturday, 14 September 2019

हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट द्वारा जोधपुर जिले के सोयला के निकटवर्ती धन्नारी कलां गाँव मे स्थित आदर्श राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आज ऑक्सीजन कॉन्संटैटोर ऑक्सीमेड विथ इनबिल्ट नेब्युलाइज़र मशीन भेंट की गई


जोधपुर , 14 सितंबर। हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट द्वारा जोधपुर जिले के सोयला के निकटवर्ती धन्नारी कलां गाँव मे स्थित आदर्श राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आज ऑक्सीजन कॉन्संटैटोर ऑक्सीमेड विथ इनबिल्ट नेब्युलाइज़र मशीन भेंट की गई। ये मशीनें बावड़ी के आस पास किसी गाँव मे नहीं है। यह मशीन हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट की नेशनल प्रेसिडेंट पूनम पोहानी व नेशनल सेक्रेटरी एस आर अहमद ने चिकित्सा प्रभारी डॉ अमित जोशी , धनारी कलां सरपंच गुलाब देवी, उप सरपंच रतन कंवर, जम्बू कुमार जैन को भेंट की गई। साथ ही पास के विद्यालय में 500 बिस्किट भी दिए गए। हिंदी दिवस के मौके पर  किये गए इस शानदार कार्यक्रम में संस्था की ओर से जितेंद्र, शिवानी, खुशी, नेहा गहलोत, दीपक सोलंकी आदि लोग मौजूद थे।  कार्यक्रम के अंत में संस्था सदस्यों ने 21 भामाशाहो का साफा पहना कर व मोमेंटो दे कर सम्मान किया। चिकित्सा प्रभारी अमित जोशी ने हेल्पिंग पीपल के सभी सदस्यों का आभार जताया।

No comments:

Post a Comment

Designed By Published Rajawat Technology