Breaking News

Friday, 20 September 2019

शक्ति ग्रुप द्वारा जयपुर के तक्षशीला ऑडिटोरियम मे राजस्थान वीमेन अचीवमेंट अवार्ड के दूसरे संस्करण का आयोजन किया गया।


शक्ति ग्रुप द्वारा जयपुर के तक्षशीला ऑडिटोरियम मे राजस्थान वीमेन अचीवमेंट अवार्ड के दूसरे संस्करण का आयोजन किया गया। इसमे पूरे राजस्थान की 101 चयनित महिलाओं को समाज मे विशेष योगदान देने हेतु सम्मानित किया गया। इसमे हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष जोधपुर की पूनम पोहानी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की संचालिका अम्बालिका शास्त्री ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य जमाने की भीड़ से अलग काफी महिला ऐसी भी होती है जिन्होने खामोशी से संघर्ष करते हुए सफलता हासिल की। उनको सम्मान देने हेतु ये कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में टी वी जगत से दीपशिखा नागपाल व सुरेंद्र पाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। साथ ही जयपुर की एस पी ए पी मीना समेत कई महानुभाव मौजूद थे। हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट की खुशी इंदौर भी कार्यक्रम में उपस्थित थी। गौरतलब है कि हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट के गठन समाज के हर तबके के सहयोग हेतु किया गया है। हर शनिवार ट्रस्ट द्वारा जोधपुर और उसके आस पास गाँव मे सेवा कार्य किया जा रहा है। साथ ही आगामी माह में दिव्यांग के मनोरंजन हेतु राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Designed By Published Rajawat Technology