Breaking News

Sunday, 8 September 2019

हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट उम्मीद की एक किरण की तरफ से एक जरूरतमंद गरीब परिवार की लड़की की शादी में उपहार दिए गए।


हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट उम्मीद की एक किरण की तरफ से एक जरूरतमंद गरीब परिवार की लड़की की शादी में उपहार दिए गए।राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पोहानी ने बताया कि इस पुनीत कार्य में उपहार स्वरूप डिनर सेट, सुपारी दान, थर्मस, 21 साड़ीया, 2 वाटर कैंपर, मेकअप किट, चप्पल जोड़ी, पर्स, चांदी की पायल, गोल्ड की नोज पिन, 2 जोड़ी चांदी बिछिया, 2 अंगूठी, 2 प्लास्टिक बॉक्स सेट, बॉटल्स, क्रोकरी, कम्बल आदि दिये गए। संस्था की और से राष्ट्रीय सचिव एस आर अहमद, जिला अध्यक्ष दीपा सोनी, नेहा जैन, अनुश्री व्यास, चंद्रा सोलंकी, अपर्णा शर्मा, शोभा भाटी, खुशी, आदि मौजूद रहे। सभी ने बच्ची के सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। गौरतलब है शादी 10 सितंबर की तय है।

No comments:

Post a Comment

Designed By Published Rajawat Technology