Breaking News

Friday, 27 September 2019

जोधपुर की प्रतिभाओं ने जीता जी टीवी पर डी आई डी का ग्रैंड फिनाले


जोधपुर की प्रतिभाओं ने जीता ज़ी टीवी पर डी आई डी का ग्रांड फिनाले 

जोधपुर के जादूगर अन रियल ग्रुप ( नार्थ के नवाब )
ने राष्ट्रीय स्तर के रिअलिटी शो जी टीवी पर प्रसारित होने वाले डांस इंडिया डांस में ग्रैंड फिनाले जीत कर इंडिया का टॉप न . वन डांस ग्रुप बना . जोधपुर के इस ग्रुप ने मायानगरी मुंबई में पिछले पांच महीने से हर सप्ताह अपनी नयी परफॉरमेंस देकर निर्णायकों , डांस प्रेमियों और आम जनता का दिल जीत लिया . इस ग्रुप के अल्ताफ मदावत , वसीम बेलिम के साथ संजय चौहान , राजेश जांगिड , दिनेश पंवार व गौतम चांगरा ने अपनी शानदार प्रतिभा से मुख्य जज करीना कपूर , बोस्को मार्टिस व रफ़्तार पाजी को सम्मोहित कर दिया . इनके साथ सुपर स्टार धर्मेन्द्र , शक्ति कपूर , करिश्मा कपूर , महान क्रिकेटर कपिल देव , सनी देओल , कोरियो ग्राफर सरोज खान , प्रियंका चोपडा , फरहान अख्तर , व अन्य कई फिल्मी हस्तियों के सामने डांस कर के सबको अपना दीवाना बना दिया . डांस फील्ड में सेन्शेशन माने जाने वाले अल्ताफ मदावत व वसीम बेलिम पिछले बारह वर्षों से लगातार कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया व विजेता बने . धीरे धीरे अपने ग्रुप का विस्तार किया पूर्व में भी इन डांसर्स ने स्टार प्लस पर सन 2014 में टॉप 8 में अपना मुकाम बनाया था . डांस प्लस 3 सीजन सन 2017 में भी टॉप 6 में अपना स्थान बनाया था . लेकिन फिर भी हिम्मत नहीं हारी . ग्रुप के सदस्य बहुत ही निम्न व मध्य वर्ग के परिवार से हैं . उनके पास पर्याप्त संसाधनों की कमी , परिवार का विरोध व आर्थिक स्थिति ख़राब होने के बावजूद भी अपने डांस की प्रतिभा को बनाये रखने के लिए दिन के 15 - 16 घंटों के रिहर्सल कर आज डांस इंडिया डांस के ग्रैंड फिनाले में जीत का परचम फहरा कर जोधपुर की धरती को गोरवान्वित किया . इस कार्यक्रम का प्रसारण शनिवार व रविवार की शाम 8 बजे जी टीवी पर किया जायेगा .

No comments:

Post a Comment

Designed By Published Rajawat Technology