Breaking News

Wednesday, 2 October 2019

स्वर्गीय श्री मोहित दाधीच के प्रथम पुण्यतिथि पर मित्रगण व मारवाड़ी युवा मंच जोधपुर मयूरध्वज के संयुक्त तत्वाधान में कलालों की बगीची में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया


स्वर्गीय श्री मोहित दाधीच के प्रथम पुण्यतिथि पर मित्रगण व मारवाड़ी युवा मंच जोधपुर मयूरध्वज के संयुक्त तत्वाधान में कलालों की बगीची में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में चिकित्सकीय सेवा पारस ब्लड बैंक द्वारा दी गई। शिविर की व्यवस्था जय वैष्णव, आकाश व्यास व धर्मेंद्र जांगिड़ आदि द्वारा की गई। शाखा अध्यक्ष नेहा जैन ने बताया कि गत माह ही शाखा द्वारा पावटा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। ये इस माह का प्रथम शिविर है। रक्तदान संयोजक ओमेश जी सोनी ने बताया कि यह शिविर 101 रक्त यूनिट के सहयोग से समाप्त किया गया। दैनिक आधार पर भी रक्त आवश्यकता को पूरा किया जा रहा है। शाखा से मधुसूदन सोनी, दिनेश राठी, घनश्याम सोनी आदि सदस्य मौजुद थे। साथ ही हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पोहानी ने भी कार्यक्रम में शिरकत दी। पूनम ने बताया कि युवाओं के उल्लास को देख कर हर्ष की अनुभूति होती है। स्वर्गीय मोहित के परिवार जन की उपस्तिथि में यह शिविर आयोजित किया गया। एक पल के लिए ये पल भावुक करने वाला था। उनके सकारात्मक सहयोग से ही ये कार्यक्रम सफलता पूर्वक किया जा सका है।

No comments:

Post a Comment

Designed By Published Rajawat Technology