*राजस्थान मुस्लिम तेली महापंचायत की जिला स्तरीय मीटिंग सम्पन्न*
जोधपुर, 25 अक्टूबर। राजस्थान मुस्लिम तेली महापंचायत की जिला स्तरीय मीटिंग शुक्रवार को सर्किट हाऊस में हुई। मीटिंग की अध्यक्षता समिति के जिलाध्यक्ष अब्दुल वहीद गजधर ने की।
मीटिंग में महापंचायत के संरक्षक पूर्व राज्यमंत्री अशरफ़ अली ख़िलजी और प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल लतीफ आरको ने शिरकत की। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 24 नवंबर को जयपुर के हज हाउस में समाज के अविवाहित युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
जिला महासचिव वसीम अख्तर ने बताया कि मीटिंग में तेली समाज को राज्य सरकार द्वारा आरक्षित अति पिछड़ा वर्ग में सम्मिलित करने के लिए प्रयास करने पर ज़ोर दिया गया साथ ही समाज के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनैतिक उत्थान के लिए चर्चा की गई।
समिति के कोषाध्यक्ष ताहिर कैफ ने बताया कि इस महत्वपूर्ण मीटिंग में समाज को राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का फायदा दिलवाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। इसके लिए जल्द ही कुछ सहायता केंद्र स्थापित किये जाने का प्रस्ताव रखा गया जहां समाज के विभिन्न सरकारी योजनाओं में पात्रता रखने वाले समाज बंधुओं को सहायता प्रदान की जायेगी।
मीटिंग में अब्दुल शकूर गजधर, अब्दुल रहीम मोदी, अब्दुल लतीफ बैलिम, इक़बाल जागीरदार, सईद बैलिम, समिति के सचिव अब्दुल जब्बार चौहान, उपाध्यक्ष रमीज राठौड़ व रिज़वान राजा, संयुक्त सचिव इमरान ख़िलजी, आरिफ राठौड़, सलीम चौहान, रिज़वान खाननखत्री, नईम सय्यद, रफ़ीक़ बैलिम, समीर बैलिम, अब्दुल हलीम मोदी, इमरान ख़िलजी, नईम ख़िलजी, आकिल अशरफ आदि सदस्य उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment