Breaking News

Friday, 4 October 2019

देवनानी मुम्बई में सेमिनार की अध्यक्षता करेंगे


देवनानी मुम्बई में सेमिनार की अध्यक्षता करेंगे

साहित्य अकादमी की और से   "सिंधी साहित्य और मीडिया "  विषय पर 5 व 6 मार्च को साहित्य अकादमी, मुबई के सभाग्रह में राष्ट्रीय स्तर की सेमिनार का आयोजन किया गया है। इस सेमिनार के प्रथम सत्र की अध्यक्षता जोधपुर के वरिष्ठ रंगकर्मी हरीश देवनानी कर रहे हैं। इस सत्र का विषय है "प्रिंट मीडिया : चुनोतियाँ और अवधारणा "  । इसमे पत्र वाचन कर रहे हैं दिल्ली के वरिष्ठ साहित्यकार मोहन हिमतानी, और अहमदाबाद के आनंद लालचंदानी। 

श्री देवनानी ने बताया कि आजके जमाने मे प्रिंट मीडिया से आज की पीढ़ी दूर जा रही है और वो भी सिंधी भाषा से उनका जुड़ाव कमतर होता जा रहा है।

इस सेमिनार में उद्घटान वक्तव्य सुप्रसिद्ध नृत्यांगना अनिला सूंदर का रहेगा, बीज वक्तव्य नामदेव तारचंदानी, अध्यक्षता वासदेव मोहि कर रहे हैं, स्वागत उद्बोधन रहेगा साहित्य अकादमी मुम्बई के क्षेत्रीय सचिव कृष्ना किंबहुने का ।

इस सेमिनार के कुल 4 सत्र होंगे जिनमें हीना शाहदादपुरी, अशोक मानवाणी,नारी लछवानी , सुनीता मोहनानी, शोभा मालहि चांदनानी, खुशी मटाई , आशा चांद दुबई  नंदलाल सनमुखानी , प्रताप पिंजानी, भावना राजपाल , कमल नाथानी, जयराम रूपानी, और साहित्य अकादमी के ओम प्रकाश नागर सक्रियता से भाग लेंगे

शाम को जीतू वज़ीरानी के निर्देशन में सिंधी हास्य नाटक अतरंगी रे का भी मंचन किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Designed By Published Rajawat Technology