*हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट* उम्मीद की एक किरण की तरफ से *सर्दी की दस्तक पहुंचे कंबल और मोजे सब तक* अभियान में आज हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट की पूरी टीम आज टाउन हॉल के बाहर फुटपाथ पर कंबल और मोजो का वितरण किए गया जिसमें हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम को पोहानी ने बताया कि पूरी सर्दी में हमारी हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट की टीम जितना हो सके शहर के हर फुटपाथ पर कंबल, स्वेटर, मोजे आदि का वितरण किया जाता है और आगे भी किया जाएगा । इस अभियान में जुड़े हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट के सभी मेंबर मिलकर इस अभियान में अपनी पूरी भागीदारी निभा रहे हैं । सभी का सहयोग हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट के सभी प्रोग्राम में हमेशा रहा है ।
जिसमें राष्ट्रीय सचिव एस.आर अहमद ,पंकज,सोहन, खुशी सिमरन ,चंद्रा जी, बृजेश जी आदि मौजूद थे और सभी ने इस सेवा कार्य में तन मन धन से अपना सहयोग किया ।
हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट की टीम आने वाली पूरी सर्दी में अलग-अलग एरिया में सेवा कार्य पहले भी किया गया है और आगे भी यह पुण्य कार्य चालू रहेगा


No comments:
Post a Comment