हेल्पिंग पीपुल्स ट्रस्ट(उम्मीद की एक किरण) में चल रहे सर्दी की दस्तक,पहुचे कम्बल,मौजे फुटपाथ पर सब तक में कल रात्रि में कम्बल,मोजे एवं बिस्किट वितरित किये गए।
ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पोहनी जी ने बताया कि हमारे ट्रस्ट सदस्यों के द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान में कल रात्रि 9 बजे से 11.30 बजे तक रेलवे स्टेशन फुटपाथ,ओलंपिक रोड, और पब्लिक पार्क के आस-पास के फुटपाथों पर सो रहे लोगो को कम्बल और मोजे दिए एवं जिसमे कुछ लोग मात्र पॉलीथिन पहन कर सर्दी से बचने का प्रयास कर रहे थे तो ऐसे जरूरतमंदों की जरूरत पूरी करने की छोटी सी कोशिश हमारे द्वारा की गई और उन सभी के चेहरे पर आई खुशी महसूस करने लायक थी,कही जगह पर छोटे-छोटे नन्हे-मुंहे बच्चे केवल मात्र चद्दर लपेट कर बैठे थे तो ऐसे ट्रस्ट की तरफ से उन बच्चों की भी मदद की गई एवं कार्यक्रम में उपस्थित टीम के हर एक सदस्य ने ये भी प्रण लिया कि सर्दी से परेशान हो रहे इन इंसानो को ज्यादा से ज्यादा हमारे ट्रस्ट की तरफ से हर सम्भव मदद लगातार देते रहेंगे
.
हेल्पिंग पीपुल्स ट्रस्ट की अन्य टीमें..पाली,बावड़ी,जयपुर,सोहीला,नागौर आदि अनेक कस्बों के आस-पास के क्षेत्रो में सहायता मुहैया करवा रहे है और हमारे ट्रस्ट के द्वारा 24 घण्टे में कभी भी जरूरत पड़ने पर रक्त की व्यवस्था अपने निजी स्तर पर करवा रही है एवं आने वाले दिनों में शारीरिक रूप से असक्षम बच्चो के लिए एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाने वाला है
.
ट्रस्ट की तरफ से एकमात्र लक्ष्य है कि सभी का सहयोग,हर जाति धर्म के इंसान की सेवा करने को तैयार है


No comments:
Post a Comment