Breaking News

Friday, 13 December 2019

#NRCBILL जमीअत उलेमा ए हिन्द की और से निकाली गयी रैली नागरिकता संशोधन बि...


जमिअत उलेमा ए हिन्द, जोधपुर में नागरिकता संशोधन बिल (काला कानून) के विरोध में मौन रैली निकाल कर किया प्रदर्शन

जोधपुर 13 दिसम्बर 2019

दिनांकः 11 दिसम्बर को नागरिकता संषोधन विधेयक राज्यसभा में पास कर दिया गया है और इससे पूर्व यह विधेयक लोकसभा में पास हो चुका है। नागरिकता संशोधन विधेयक जो कि अनुच्छेद 14 का उल्लंघन करता है। जिसमें समानता का अधिकार खत्म होन का खतरा है।


जमिअत उलेमा ए हिन्द के अह्वान पर दिनांकः 13.12.2019 को पूरे भारत वर्ष में इस नागरिकता संषोधन विधेयक (काला कानून) का मौन रैली निकालकर विरोध किया गया। पूरे भारत में आज इस का बड़ा विरोध जताया जा रहा है।

जिला अध्यक्ष व मोहतमिम दारूल उलूम फलाहे दारैन, नई सड़क, जोधपुर (राज.) मौलाना मोहम्मद रमजान कासमी साहब ने बताया की नागरिकता संशोधन विधेयक (काला कानून) जो कि संविधान का अनुच्छेद 14 का उल्लघंन है। भारत हमारा मुल्क है और हम इस मुल्क से बेपनाह मुहब्बत करते है। भारतीय की एकता और अखण्डता को हम कभी टूटने नहीं देगे। मौजूदा सरकार द्वारा पारित नागरिकता संशोधन विधेयक (काला कानून) देश की एकता और अखण्डता को खतरा है। और पूरा देष आज इस विधेयक का विरोध कर रहा है। हमारे महामहिम राष्ट्रपति से पूरजोर मांग है कि नागरिकता संशोधन विधेयक (काला कानून) को किसी भी हाल में पास नहीं होने दिया जाना चाहिए।

जोधपुर जिले, तहसिल व ब्लाॅक में नागरिकता संशोधन विधेयक (काला कानून) के विरोध में मौन रैली निकाल कर समक्ष अधिकारियों के मार्फत  महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया।

मोहम्मद रमजान कासमी
सदर, जमिअत उलेमा हिन्द, जोधपुर
मोहतमिम, दारूल उलूम फलाहे दारैन,
नई सड़क, जोधपुर (राज.)  

#CAB #NRC #JODHPUR #CITIZENSHIP #RAJASTHAN

जोधपुर मारवाड़ की तमाम खबरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करे ओर पास मैं दिए गए बेल आईकन पर  प्रेस करे लेटेस्ट अपडेट लेने के लिए घन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

Designed By Published Rajawat Technology