Breaking News

Wednesday, 15 January 2020

हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट ने किया सामूहिक विवाह के पोस्टर का विमोचन


हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट ने किया सामूहिक विवाह के पोस्टर का विमोचन

जोधपुर 14 जनवरी 2020

हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट और उन्नति सामाजिक सेवा संस्था द्वारा किए जा रहे सामूहिक विवाह का कल बासनी में पोस्टर विमोचन किया गया जिसमें हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पोहानी ने बताया कि हमारी संस्था की तरफ से यह पहला सामूहिक विवाह होगा जो 25 फरवरी को आयोजित किया जाएगा  । जिसमें सभी धर्मों  एवं जाति के लोग शामिल होंगे अभी तक 51 जोड़ो का रजिस्ट्रेशन हो चुका है । दोनों संस्थाएं मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी टीम के साथ पूरे तन मन धन से सहयोग कर रही है और इसके अलावा ट्रस्ट से  जुड़े बाकी सभी सदस्यो का और जोधपुर वासियों का पूरा सहयोग इस सामूहिक विवाह को सफल बनाने के लिए रहेगा । ट्रस्ट की अध्यक्ष पूनम पोहानी ने बताया कि उनका लक्ष्य है कि कम से कम 251 जोड़ें सभी के लिए इस सम्मेलन में पंजीकृत होंगे ।

No comments:

Post a Comment

Designed By Published Rajawat Technology