Breaking News

Thursday, 26 March 2020

जोधपुर में एक और कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 5



जोधपुर में एक और कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 5

महामारी घोषित कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों मरीजों की संख्या में इजाफ जारी है। जोधपुर में बुधवार सुबह एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आई है

ललिता व्यास, जोधपुरशहर में बुधवार सुबह एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आई है। शहर के श्याम नगर में रहने वाली यह युवती शहर में दो दिन पूर्व पॉजिटिव पाए गए पति-पत्नी के साथ मुंबई से ट्रेन में जोधपुर आई थी। उनके संपर्क में आने के कारण इसे भी कोरोना हो गया। युवती का एम्स में इलाज किया जा रहा है। इस तरह अब शहर में चार लोग कोरोना पीड़ित हो गए है,जबकि पाली के एक युवक का भी जोधपुर में ही इलाज किया जा रहा है।
शहर में पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक के साथ तुर्की से लौटे उसके चाचा-चाची भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

शास्त्री नगर निवासी ये पति-पत्नी 15 मार्च को तुर्की से मुंबई लौटे थे। 17 मार्च को दोनों मुंबई से ट्रेन में जोधपुर के लिए रवाना हुए। प्रथम श्रेणी के कोच में इनके कूपे में जोधपुर की यह युवती भी सवार थी। रास्ते में संपर्क में आने के कारण यह भी कोरोना पीड़ित हो गई। पति-पत्नी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दो दिन पूर्व चिकित्सा विभाग ने श्याम नगर स्थित युवती के मकान को सील कर दिया था। इसके परिवार के अन्य सदस्यों को पूरी तरह से आइसोलेट कर दिया गया।

युवती में मंगलवार को कुछ लक्षण नजर आने पर एहतियात के तौर पर एम्स में भर्ती कर जांच की गई। आज सुबह उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब एम्स में उसका इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

काफी बड़ा परिवार है युवती काउसके परिजनों को पूरी तरह से आइसोलेट कर उनकी जांच की जा रही है। साथ ही पूरे क्षेत्र को सील कर वहां पर फोगिंग का काम शुरू किया जा रहा है। वहीं पूरे मोहल्ले में स्क्रीनिंग का काम शुरू किया गया है। युवती का परिवार काफी बड़ा है और सभी एकसाथ ही रहते है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मुंबई से लौटने के बाद युवती कितने लोगों के संपर्क में आई। अब परिजनों व युवती से बात कर इसकी जानकारी ली जा रही है।

पांच संदिग्ध की जांच रिपोर्ट निगेटिवइसके अलावा जोधपुर में मंगलवार को जांच रिपोर्ट निगेटिव आने वतबीयत सामान्य होने के बाद चार जनों को अस्पताल से घर भेज दिया गया, लेकिन उनको अपने घर में ही आइसोलेट रखा गया है। पांच नए संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया। इन सभी की जांच रिपोर्ट आज निगेटिव आई है। जोधपुर में कुल 117 सैंपल जांच के लिए भेजे गए जिनमें से एक पॉजिटिव पाया गया वही 95 सैंपल नेगेटिव पाए गए। चिकित्सा विभाग को 18 सैंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार है।


No comments:

Post a Comment

Designed By Published Rajawat Technology