खिदमते ख़ल्क़ ट्रेवल फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मास्क वितरित किये गए
शनिवार, 21 मार्च 2020। कोरोना वायरस से बचाव के उपाय में ख़िदमते ख़ल्क़ फाउंडेशन द्वारा शनिवार को नई सड़क राजीव गांधी सर्किल पर निःशुल्क मास्क वितरित करते हुए लोगों को प्रतिदिन मास्क लगाने और अपने हाथों को सेनेटाइज़्ड करने के लिए प्रेरित किया।
फाउंडेशन के अध्यक्ष अब्दुल वहीद गजधर ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा मास्क वितरण कर लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया, साथ ही लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के भी तरीके बताये गये।
मास्क वितरण के दौरान शहर में लागू धारा 144 की पालना करते हुए केवल 2-2 लोगों के समूह बनाकर विभिन्न लोगो को मास्क बांटे गए।
फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा राजीव गांधी सर्किल के अलावा मेडती गेट पुलिस चौकी और देवनगर पुलिस थाना में पुलिसकर्मियों को भी मास्क वितरित किये गए तथा शहर में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। मेडती गेट पुलिस चौकी के नाथूराम जी व भरत जी और देवनगर थाना के सर्जिल मलिक जी और सोमकरण जी ने फाउंडेशन के इस प्रयास को सराहनीय एवं प्रेरक बताया।
इस अवसर पर फाउंडेशन के अब्दुल रहीम मोदी, मोहम्मद अय्यूब सिलावट, अब्दुल रऊफ़ राठौड़, अब्दुल मजीद ख़िलजी, चांद मोहम्मद पालीवाले, नवीन सोनी, ताहिर कैफ, सैय्यद वसीम अख्तर, रिज़वान राजा, मोइनुद्दीन पठान, रमीज राठौड़, शहजाद सैय्यद, आरिफ राठौड़, रफ़ीक़ बैलिम, माजिद तुंवर, समीर बैलिम आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment