Breaking News

Saturday, 11 April 2020

बिच्छू द स्कॉर्पियों- एक्शन, कॉमेडी से भरपूर जबरा फिल्म देखें बी4यू कड़क पर



बिच्छू द स्कॉर्पियों- एक्शन, कॉमेडी से भरपूर जबरा फिल्म देखें बी4यू कड़क पर



देश भर में कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन लगा हुआ है, लोग अपने घरों में कैद है. ऐसे में बी4यू कड़क देश के लोगों के मनोरंजन का पूरा ध्यान रख रहा है, और ला रहा है साउथ की बेहतरीन फिल्में. बी4यू कड़क साउथ की फिल्मों के चाहने वालों के लिए और अपने दर्शकों के लिए लाया है, एक्शन कॉमेडी फिल्म, बिच्छू द स्कॉर्पियों जो आपको देगी फुल एंटरटेनमेंट, एक्शन -कॉमेडी और रोमांस. इस सुपरहिट फिल्म का मज़ा आप ले सकेंगे 14 अप्रैल मंगलवार को दोपहर 12 बजे सिर्फ बी4यू कड़क पर.



 साउथ की फिल्म्स का दर्शकों के दिलों में एक अलग ही स्थान बन चुका है. जो एक्शन, जो स्टाइल साउथ फिल्म्स में देखने को मिलता है वह किसी और फिल्मों में देखने को नहीं मिलता है. अगर एक्शन की बात की जाए तो आम लोगों की जुबान पर भी सबसे पहले साउथ की फिल्मों का नाम ही आता है. साउथ का एक्शन बॉलीवुड से भी कहीं आगे है. बॉलीवुड के फेन्स को भी अगर एक्शन देखना होता है तो वह भी साउथ की फिल्म देखना पसंद करता है.



इस फिल्म में देखने को मिलेगी दो युवाओं की जबरजस्त प्रेम कहानी, जिसमे दोनों कॉलेज में मिलते है और कुछ दिनों बाद उन दोनों को एक दूसरे से प्यारा हो जाता है, दोनों एक -दूसरे के प्यार में पागल हो जाते है. फिल्म का हीरो जोकि मिडिल क्लास फॅमिली से है, वहीं लीड एक्ट्रेस के पिता एक भू-माफियां है. जो इन दोनों की प्रेम कहानी के बीच विलन बन जाते है. फिल्म में लीड रोल में है तेलगु स्टार सीनू और उनके अपोजिट है खूबसूरत नंदिनी, वहीं विलन का रोल निभाते नज़र आएंगे लोकप्रिय प्रकाश राज़.  जाने-माने निर्देशक वी.वी. विनायक ने इस फिल्म का निर्देशन किया है.

No comments:

Post a Comment

Designed By Published Rajawat Technology