Breaking News

Friday, 17 April 2020

कोरोना महामारी में अहम रोल अदा कर रहे सफाई कर्मियों का किया सम्मान


*कोरोना महामारी में अहम रोल अदा कर रहे सफाई कर्मियों का किया सम्मान*

*कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए अहम रोल अदा करने वाले हमारे सफाई कर्मी शहर को साफ-सफाई एंव सेनिटाइजेशन के काम मे जूटे हुए है।शहर को संक्रमण से बचाने के लिए मुस्तेदी से ड्यूटी दे रहे है। इस क्रम में वार्ड नंबर 47 में वसीम अख्तर के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों द्वारा नगर निगम सफाई सुपरवाइजर श्री गोपाल सरवटे,सफाई कर्मचारी श्री महेंद्र का साफा पहनाकर स्वागत किया गया एंव स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया इस मौके पर क्षेत्र के युवा एंव प्रबुद्जन ने अपने हाथों से साफा पहनाया एंव स्मृति चिन्ह भेंट किया जिनमे यूसुफ सैयद, इक़बाल सामरिया,सफी सैयद, चांद राजावत,वसीम अख्तर, साबिर सैयद, नदीम अख्तर,लियाक़त हुसैन,अनवर हुसैन,अफ़ज़ल राजावत,दानिश चौहान,ज़ाकिर सैयद, इक़बाल भाई, हनान लाड़ावत, आदि उपस्थित थे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी क्षेत्रवासियों ने अपने घरों में खड़े होकर सफाई कर्मियों के लिए तालिया बजायी।*

No comments:

Post a Comment

Designed By Published Rajawat Technology